राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पलामू के दो युवक साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार

Location: पलामू

मेदिनीनगर। राजस्थान पुलिस ने साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए पलामू जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के बैंक खातों में साइबर ठगी से अर्जित करीब एक करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मेदिनीनगर शहर थाना से राजस्थान ले गई है।जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।राजस्थान से विशेष रूप से आए एसआई रोहित कुमार और एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से राज्य में साइबर ठगी की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी सिलसिले में जांच के दौरान पलामू के इन दोनों युवकों के बैंक खातों पर संदेह गहराया। पुलिस को ठोस सबूत मिले कि उनके अकाउंट में ठगी की रकम पहुंची है। इसके बाद स्थानीय शहर थाना की पुलिस की मदद से दोनों को दबोचा गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच से यह मामला किसी बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ा लग रहा है। संभावना जताई जा रही है कि गिरफ्तार युवक किसी गिरोह के लिए फर्जी खातों या अपने नाम से खाता उपलब्ध कराते थे, जिसमें ठगी की रकम जमा होती थी। अब पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवकों की भूमिका महज खाते उपलब्ध कराने तक सीमित थी या वे सीधे ठगी की वारदातों में शामिल थे।राजस्थान पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि पूरे मामले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। टीम अन्य खातों और ट्रांजैक्शन्स की जांच कर रही है। जल्द ही इस गिरोह का बड़ा नेटवर्क बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है।स्थानीय स्तर पर इस गिरफ्तारी के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।गांव-इलाके में चर्चा है कि साइबर ठगी जैसे अपराध धीरे-धीरे पलामू के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन लगातार युवाओं को साइबर अपराध से दूर रहने और वैध रोजगार अपनाने की सलाह देता रहा है, लेकिन आसान पैसे की लालच कई बार उन्हें गलत राह पर धकेल देती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध कितना भी बड़ा या छोटा क्यों न हो, आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साइबर अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!