राजनीति का खेल, बिहार में फिर से गूंज रहा भूरा बाल साफ करो का नारा

Location: रांची

रांची: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में चुनाव की संभावना है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा तानेबाने बुने जा रहे हैं। इस बीच जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश शुरू हो गई है। यह कहां रुकेगी कहना मुश्किल है। राजनीतिक लाभ के लिए बिहार को फिर से जंगल राज की ओर धकेलना की कोशिश हो रही है। करीब तीन चार दशक पहले लालू यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा दिया था। तब पूरे देश में इसकी आलोचना हुई थी। आज की युवा पीढ़ी इस नारे को लगभग भूल गई है। लेकिन इतने दिनों बाद फिर से बिहार की राजनीति में यह नारा गूंजने लगा है । राजद के नेता अपनी सभाओं में भूरा बाल साफ करो का नारा दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यह नारा बिहार में फिर से सुनाई पड़ रहा है। इससे भय का माहौल बन रहा है। अभी चुनाव में तीन-चार महीने की देरी है। ऐसा लगता है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी यह नारा और बुलंद होगा। राष्ट्रीय जनता दल के नेता बिहार में अगड़ा- पिछड़ा का खेल कर सत्ता हथियाना चाहते हैं। क्योंकि बिहार में अभी पिछड़ों के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। यादवों को छोड़कर अधिकांश पिछड़ी जातियों का समर्थन नीतीश कुमार के साथ है। यदि यह साथ बना रहा तो तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा। संभव है इसीलिए एक बार फिर से बिहार में अगड़ा-पिछड़ा का नारा बुलंद किया जा रहा है। यह वोट का खेल है। लालू राबड़ी के शासन में भूरा बाल साफ करो के नारे की वजह से ही अनेकों नरसंहार हुए थे। यदि फिर से बिहार इसी रास्ते पर चलेगा तो परिणाम गंभीर होंगे। आज के युवा पीढ़ी को यह समझने की जरूरत है। चाहे वह किसी जाति या समुदाय के हो हो। बिहार जब विकास के रास्ते पर है तब इस तरह के नारे से बिहार और बिहारियों को नुकसान ही होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!