राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, रंका में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Location: Ranka

मेरा विद्यालय मेरा अभिमान” एवं “शिक्षा का अधिकार” पर हुई विस्तृत चर्चा

गढ़वा जिले के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, रंका में दिनांक 29 जनवरी 2025 से विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) के सदस्यों के लिए दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण का शुभारंभ संकुल साधन सेवी सह मास्टर प्रशिक्षक श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय द्वारा दो मिनट के मौन एवं अभियान गीत गायन के साथ किया गया। सत्र की शुरुआत में प्रतिभागियों से प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन प्रपत्र भरवाया गया और विषय का परिचय कराया गया।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

मास्टर प्रशिक्षक श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की पृष्ठभूमि ‘पलाश’, प्रशिक्षण के उद्देश्य, रणनीति, प्रशिक्षण विधियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों पर सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी।

विभिन्न सत्रों में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की गई—
✔️ मेरा विद्यालय मेरा अभिमान
✔️ शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं नई शिक्षा नीति
✔️ विद्यालय प्रबंधन समिति की संरचना एवं कार्यदायित्व
✔️ विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक एवं कार्यवाही का प्रारूप
✔️ एफ.एल.एन., रेल प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट इंपैक्ट एवं बाल अधिकार अधिनियम
✔️ लैंगिक समानता एवं विद्यालय विकास योजना का संधारण
✔️ हर्ष जोहर, चेतना सत्र एवं अन्य गतिविधियां

सदस्यों की सक्रिय भागीदारी

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ज्ञानवर्धक चर्चाओं में शामिल हुए। विद्यालय के सभी सदस्य समय पर उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका साधना सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी तरीके से निभाने की दिशा में प्रोत्साहन मिला।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!