रांची में विशाल क्षत्रिय समागम 15 मार्च को, राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी होंगे मुख्य अतिथि, तैयारी तेज

रांची : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार विशाल क्षत्रिय समागम का आयोजन किया जा रहा है। क्षत्रिय समागम एचईसी स्थित पुराना विधानसभा मैदान में 15 मार्च को होगा। समागम में झारखंड के गांव- गांव से समाज के लोग आएंगे। समागम के मुख्य अतिथि होंगे राजस्थान के विधायक रविंद्र सिंह भाटी। इसके अतिरिक्त क्षत्रिय समाज के झारखंड के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक शामिल होंगे। समागम की सफलता को लेकर पूरे झारखंड में तैयारी तेज है। यह जानकारी पूर्व एमएलसी और क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह सिंह ने बुधवार को हरमू में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
  प्रवीण सिंह ने कहा कि समागम का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज की एकजुटता, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति, अपनी कमियां, गरीब बेटियों की शादी, अपनी संस्कृति व संपत्ति की रक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि आज समाज को एकजुट होने की जरूरत है,  क्योंकि हमारे सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। समाज के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां हैं। आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक मुद्दों पर हम एकजुट होकर काम करना चाहते हैं। जब तक हम एकजुट नहीं होंगे तब तक हमारी समस्याएं खत्म नहीं  हो होगी। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विरासत की जानकारी भी होनी चाहिए। हमारा समाज अभी भी बिखरा हुआ है। जिसका लाभ दूसरे लोग उठाते हैं।
समागम में क्षत्रिय समाज के कल्याण के लिए क्या काम किया जा सकता है। किन योजनाओं की जरूरत है, इन सब विषयों पर गहन चर्चा होगी और समाधान निकालने का प्रयास होगा। क्षत्रिय समाज की संपत्ति वह विरासत दिन प्रतिदिन घट रही है। यह चिंता का विषय है। समाज में गरीब बेटियों की शादी और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी एक अहम मुद्दा है। गरीब बेटियों की शादी में समाज के लोग कैसे मदद करें, बेटियों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस विषय पर भी लोग अपनी राय रखेंगे और इस पर काम होगा।
उन्होंने कहा कि समागम की सफलता को लेकर सभी जिलों में क्षत्रिय एकता मंच के लोग लगे हुए हैं। तैयारी तेज हो गई है। वह खुद अब तक झारखंड के लगभग सभी जिलों का दौरा कर चुके हैं। समागम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। 15 मार्च को 35 से 40 हजार लोग रांची में आएंगे। समागम की सफलता को लेकर 27 मार्च को प्रेस क्लब में दिन के ढाई बजे से एक बैठक भी आयोजित की गई है।  इस मौके पर भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह, जीवेश सिंह सोलंकी, सुनील सिंह व अभिषेक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!