रमना में पीडीएस डीलर पर राशन गड़बड़ी का आरोप, जांच का आश्वासन देकर माने लाभुक

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): रमना पंचायत के चट्टनिया टोला में अवस्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार रामस्वरूप राम पर राशन लाभुकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लाभुकों का आरोप है कि अंगूठा लगवाने के बावजूद डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है।

इस मामले को लेकर चार दिन पूर्व लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचलाधिकारी विकास पांडेय और पंचायत जनप्रतिनिधियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को नाराज लाभुक दोबारा प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां से सीधे डीलर के घर पहुंच गए। हालात को देखते हुए प्रमुख करुणा सोनी, सीओ विकास कुमार पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार, रोहित वर्मा और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लाभुकों को समझाकर शांत किया।

प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि यदि जांच में डीलर दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीओ विकास पांडेय ने भी निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही।

इस दौरान लाभुकों ने डीलर को निलंबित करने और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे डीलर से राशन वितरण कराने की मांग की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!