रमना में ज्वेलरी और बर्तन दुकान से 35 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Location: Ramana

रमना (गढ़वा): रमना में एक आभूषण सह बर्तन दुकान में बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने सेंध लगाते हुए करीब 35.05 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। गुरुवार को दुकानदार विकास कुमार सोनी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दर्ज शिकायत के अनुसार चोरी हुए सामान:

  • चांदी के नए आभूषण: 32 किलोग्राम (मूल्य 16 लाख)
  • चांदी के पुराने गहने: 1 किलो 2.50 ग्राम (मूल्य 55 हजार)
  • सोने के नए गहने: 200 ग्राम (मूल्य 13 लाख)
  • सोने के पुराने गहने: 15 ग्राम (मूल्य 1 लाख)
  • नकदी: 4.50 लाख रुपये

इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार और एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही, आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हालांकि, पुलिस फिलहाल जांच से जुड़े विवरण साझा करने से बच रही है, ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!