Location: Ramana
रमना:
रमना प्रखंड में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ विकास पांडेय ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और शिविर में ही पात्र लाभुकों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की बात कही।
बीडीओ पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 21 नवंबर को गमहरिया पंचायत से की जाएगी। इसके बाद विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन निम्न तिथियों पर किया जाएगा—
- 22 नवंबर – हारादाग कला
- 24 नवंबर – कर्णपुरा
- 25 नवंबर – मड़वानिया
- 26 नवंबर – रमना
- 27 नवंबर – सिलीदग
- 28 नवंबर – टंडवा
- 29 नवंबर – बहियार खुर्द
- 2 दिसंबर – भागोडीह
- 3 दिसंबर – बुलका
- 5 दिसंबर – बहियार कला
बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में आयोजित होने वाले शिविरों में उपस्थित होकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठाएं।











