रमजान आपसी भाईचारे व इंसानियत का संदेश देता है : फिरोज अंसारी

Location: Meral

मेराल। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं गढ़वा जिला के मेराल दुलदुलवा गांव निवासी फिरोज अंसारी ने कहा कि माहे रमजान सिर्फ रहमतों और बरकतों का महीना नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और इंसानियत का भी संदेश देता है। उन्होंने बताया कि रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि अश्लीलता और गलत कामों से बचने का भी संदेश देता है।

फिरोज अंसारी ने रमजान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में हर मुस्लिम पुरुष और महिला पर रोजा रखना फर्ज है। इसके साथ ही ईमानदारी और सच्चाई के साथ नमाज अदा करना और कुरान पढ़ना आवश्यक बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति के लिए अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत ज़कात के रूप में गरीबों में बांटना अनिवार्य है। इसके अलावा, प्रत्येक परिवार को अपने प्रत्येक सदस्य के नाम से फितरा के रूप में लगभग ₹60 प्रति व्यक्ति देना जरूरी होता है।

प्रदेश अध्यक्ष अंसारी ने कहा कि अपने खानदान के दिवंगत सदस्यों के नाम से सदका के रूप में पैसा, अनाज आदि गरीबों और मस्जिद-मदरसों में दान करना चाहिए, जिससे उन्हें कब्र के आजाब से निजात मिल सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि रोजे की इफ्तार में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए और गरीबों एवं जरूरतमंदों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

रोजा रखने के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे पाचन तंत्र बेहतर होता है, वजन नियंत्रित रहता है और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा, शरीर से विषैले तत्व नष्ट होते हैं और किडनी की सफाई होती है।

अंत में, उन्होंने आत्मसंयम और अच्छी जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि रमजान के आखिरी दिन नजदीक आ रहे हैं, इसलिए सभी रोजेदारों को ज़कात, फितरा और सदका अदा कर लेना चाहिए। साथ ही, 27वीं रात यानी लैलतुल कद्र की इबादत में शामिल होकर विशेष फज़ीलत और बरकत प्राप्त करनी चाहिए।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    गढ़वा में गोंड समाज का भव्य सरहुल महोत्सव, मंगलवारी के मौके पर भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

    गढ़वा में सरहुल महोत्सव की धूम, पारंपरिक अनुष्ठानों और शोभायात्रा से गूंजा शहर

    रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

    रामनवमी पर मझिआंव में निकला शोभायात्रा जुलूस

    भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

    भंडरिया में सरहुल पूजा धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक उत्सव में उमड़ी भीड़

    गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

    गढ़वा जिला स्थापना दिवस: ‘सपनों का गढ़वा’ पर संगोष्ठी, विकास की दिशा में रखे गए सुझाव

    भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप

    भवनाथपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद, संवेदक पर ट्रैक्टर चालक से मारपीट का आरोप
    error: Content is protected !!