रमकंडा बीडीओ ने सबके सामने रोजगार सेवक को जड़ा थप्पड़, बात बढ़ाने पर कार्रवाई की धमकी

Location: Garhwa

रमकंडा बीडीओ संजय कोंनगड़ी ने बलिगढ़ पंचायत के ग्रामीण व प्रखंड कर्मियों के सामने इसी पंचायत में पदस्थापित रोजगार सेवक संजय लकड़ा को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं आरोप है कि दबंगई दिखाने के बाद बीडीओ श्री कोंनगड़ी ने बात आगे बढ़ाने पर रोजगार सेवक की नौकरी खत्म करने की भी धमकी दे डाली। ऐसे में उक्त रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मियों ने बीडीओ की धमकी के बाद भय से इस मामले को दबा दिया।वहीं तीन दिनों तक इस मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।लेकिन धीरे धीरे पिटाई की इस घटना की जानकारी रमकंडा में आग की तरह फैली।वहीं चौक चौराहों पर इसकी चर्चा होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।जानकारी के अनुसार बीडीओ ने पिछले मंगलवार को बलिगढ़ पंचायत में शिविर लगाने का मौखिक निर्देश दिया था।लेकिन महुआ चुनने में इन दिनों ग्रामीणों की व्यस्तता को लेकर 11 बजे तक पंचायत भवन में लोग नही पहुंचे थे. वहीं बीडीओ निर्धारित समय पर पंचायत भवन पहुंच गये। लेकिन ग्रामीणों की अनुपस्थिति को लेकर आगबबूला हो गये। वहीं इस मामले के साथ ही पीएम आवास के सेक डाटा सर्वेक्षण में लापरवाही बरतने की बात कहते हुए रोजगार सेवक को खरी खोटी सुनाने लगे।वहीं पीड़ित रोजगार सेवक मामलों पर हो रही समस्याओं को बताने लगे।इसी बीच नाराज बीडीओ ने अचानक थप्पड़ जड़ दिया।इस घटना के बाद वहां मौजूद प्रखंड कर्मी व अन्य लोग अचंभित हो गये। इधर इस घटना के बाद से प्रखंड कर्मियों में दहशत का माहौल है।

बीडीओ पर संघ दर्ज करायेगा प्राथमिकी: जिलाध्यक्ष

मनरेगा कर्मचारी संघ के गढ़वा जिलाध्यक्ष बसंत सिंह ने बीडीओ की ओर से रोजगार सेवक पर की गई इस तरह की कार्रवाई की घोर निंदा की है।उन्होंने कहा है कि इस मामले को संघ बर्दाश्त नही करेगा।वहीं बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगर रोजगार सेवक ने लापरवाही बरती है तो उस पर संवैधानिक तरीके से करवाई होना चाहिये। लेकिन बीडीओ ने असंवैधानिक तरीकों का उपयोग किया है।शारीरिक दंड देने का अधिकार बीडीओ को नही है। कहा कि बीडीओ पर कार्रवाई के लिये कार्मिक विभाग को भी पत्र भेजा जायेगा।वहीं कार्रवाई नही हुई तो संघ आन्दोलन भी करेगा।

जवाब देने पर बीडीओ ने मारा थप्पड़: रोजगार सेवक

इस संबंध में पूछे जाने पर रोजगार सेवक संजय लकड़ा ने कहा कि बलिगढ़ पंचायत में नेटवर्क एक गंभीर समस्या है। इसके कारण सर्वेक्षण में दिक्कत हो रहा है।वहीं महुआ चुनने में व्यस्तता को लेकर 11 बजे तक ग्रामीण शिविर में नही पहुंचे थे। इसी मामलों पर बीडीओ को जवाब दे रहे थे। की अचानक उन्होंने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया।

आरोप गलत, ऐसी कोई बात नही: बीडीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ संजय कोंगड़ी ने थप्पड़ जड़ने की बात को गलत बताया।कहा कि ऐसी कोई बात नही है। रोजगार सेवक का आरोप गलत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!