रक्षा बंधन के लिए सज गया मिठाई का बाजार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।भाई-बहन के स्नेह व प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन शनिवार को मनाया जायेगा।रक्षा बंधन पर मिठाइयों के कारोबार के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार सज चुके हैं।वहीं कारखाने में लोगों की पसंद के अनुसार विभिन्न वेराइटी की मिठाइयां तैयार की जा रही है।इसी तरह रक्षाबंधन त्यौहार के मौके पर यदि आपको ताजा और शुद्ध मिठाई चाहिए तो आप शहर के पंच मुहान चौक के पास मोती मिष्ठान भंडार में मिठाई खरीदने के लिए बेफिक्र होकर पहुंच सकते हैं।यहां पर रक्षाबंधन त्यौहार को लेकर हर तरह के वैरायटी का मिठाई उपलब्ध है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोती मिष्ठान भंडार होटल के संचालक प्रभात गुप्ता और मुकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे इस होटल में शुद्ध और बेहतर क्वालिटी का मिठाई उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि हमारे यहां क्रीम चौप,खीर मोहन,काजू बर्फी,बादाम बर्फी,मावा लड्डू, गोंद लड्डू,सेंडविच,बालूसाही,परवल मिठाई,पाकीजा मिठाई,मेवा बर्फी सहित अन्य प्रकार की मिठाइयां ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।वही शहर के मुख्य बाजार छह मुहान, शदीक चौक, रेड़मा चौक,बस स्टैंड,टेंपो स्टैंड,चैनपुर बाजार सहित अन्य चौक-चौराहों पर अस्थायी व स्थायी मिठाई की दुकानें सज गयी हैं।वहीं ठेला पर भी गली-मोहल्ले में चलंत मिठाई दुकान खुल गयी हैं।बता दें कि श्रावण पूर्णिमा पर राखी शनिवार को धूमधाम से मनायी जायेगी।इस बार सुबह से ही इसके लिए मुहूर्त उत्तम है. ज्योतिषी पंडित प्रदीप पाठक बताते हैं कि पूर्णिमा तिथि शुक्रवार की दोपहर 1.50 बजे से ही आरंभ हो जायेगी, लेकिन अगले दिन शनिवार को पूर्णिमा तिथि में ही सूर्योदय होने के कारण राक्षा बंधन शनिवार को ही मनाया जायेगा. भद्रा आदि सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जायेगा।उन्होंने बताया कि इसमें अधपहरा का विचार नहीं किया जाना चाहिए. अगर इस पर विचार किया भी जायेगा तो सुबह सात बजे के बाद मुहुर्त सर्वोत्तम है. पूर्णिमा तिथि शनिवार को दोपहर 1.33 बजे तक है. इसके बाद प्रतिपदा आरंभ हो जायेगा. इसलिए 1.33 बजे से पहले रक्षा बंधन सर्वोत्तम होगा. वैसे पूर्णिमा तिथि में सूर्योदय होने की वजह से उदयव्यापिनी मतानुसार पूरे दिन रक्षा बंधन के लिए मुहुर्त उत्तम ही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!