रंका में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान, एक माह तक चलाया जाएगा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Location: Ranka


रंका (गढ़वा): आर्यभट्ट विज्ञान क्लब रंका और क्षितिज कंप्यूटर सेंटर रंका के संयुक्त तत्वावधान में आगामी एक माह से अधिक समय तक चलने वाला वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ हो गया है। पर्यावरणीय असंतुलन और स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेना है।

इस अभियान की शुरुआत क्षितिज कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रामानुज कुमार ने कहा, “पर्यावरण को बचाना सिर्फ एक दिन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का प्रतिदिन का संकल्प होना चाहिए। पौधा रोपण के बाद उसका तीन से पांच वर्षों तक संरक्षण ही उसे वृक्ष बना सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।”

आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के अध्यक्ष सह युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना है”, जो हमें यह स्मरण कराती है कि प्लास्टिक कचरा आज की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूरे महीने भर चलने वाले इस अभियान में विभिन्न सामाजिक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सरकारी परिसरों एवं चौक-चौराहों पर वृक्षारोपण कर, उन्हें सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित केडी अकादमी रंका के निदेशक अंकित कुमार यादव ने कहा, “एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के समान होता है। हम सभी को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करने और उसे नष्ट करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

इस एक माह से अधिक समय तक चलने वाले वृक्षारोपण अभियान में आर्यभट्ट विज्ञान क्लब के योजना प्रभारी अविनाश कुमार, अनिल मधेशिया, सोनू मधेशिया, राजन कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, अंकित कुमार दुबे, सौरभ सिंह सहित सभी सदस्य व जागरूक युवा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!