Location: Ranka
खबर:
रंका (गढ़वा): रंका पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित आठ प्राथमिक आरोपियों और फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2013-14 से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र उरांव, सुदेश तिर्की और रामनाथ उरांव के अलावा अजय कोरवा, अवधेश कोरवा, उदय भुईयां, रमेश सिंह और अखिलेश भुईयां को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी विभिन्न मामलों में प्राथमिकी अभियुक्त थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।