Location: Ranka
रंका (गढ़वा): रंका पश्चिमी वन क्षेत्र के सिंजो-सेमरखाड़ पीएफ से रंका पश्चिमी वन क्षेत्र कर्मियों ने गुरुवार शाम करीब पांच बजे डेढ़ दर्जन सखुआ का बोटा बरामद कर कार्यालय परिसर लाया है इस बावत प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार दुबे ने बताया कि सिंजो सेमरखाड़ पीएफ में छोटे स्तर के पहाड़ी टीले के ढलान नुमा जगह पर सखुआ का बोटा लावारिश हालत में रखे होने की सूचना मिली थी सूचना के आलोक में पश्चिमी वन क्षेत्र कर्मियों का दल उक्त स्थान पर पहुंचा जहां काफी परेशानी के बाद उक्त सभी डेढ़ दर्जन सखुआ के बोटे को ट्रैक्टर एवं पिकअप वाहन पर लाद कर वन कार्यालय परिसर लाया गया है बरामद लकड़ी का बाजार मुल्य एक लाख रुपए से अधिक का बताया जाता है।











