योगी मॉडल पर झारखंड पुलिस यूपी के विकास दुबे की तरह अमन साहू को मुठभेड़ में मार गिराया

Location: रांची

रांची: झारखंड में अपराधियों का आतंक चरम पर है। कई आपराधिक गिरोह  सक्रिय हैं। हर तरफ आतंक वह दहशत का माहौल है। अराजकता की स्थिति है। पुलिस अपराधियों के सामने बेबस नजर आ रही है। पुलिस कितनी लाचार है यह इस बात से प्रमाणित है कि पुलिस प्रमुख अनुराग गुप्ता खुद कह रहे हैं कि राज्य के तीन बड़े अपराधी अलग-अलग जेलों से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जब जेल से अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो समझा जा सकता है कि यहां जेल की व्यवस्था क्या है और पुलिस क्या कर रही है। डीजीपी के बयान के बाद बहुत कुछ कहने की आवश्यकता नहीं रह गई। सब कुछ समझ लेना चाहिए। पुलिस की स्थिति क्या है। गैंगस्टर और अपराधियों  के सामने पूरा सिस्टम फेल है। सिस्टम पर अपराधियों का कब्जा है।
जब पुलिस की किरकिरी हर तरफ होने लगी। विधानसभा तक शोरगुल पहुंचा तो फिर झारखंड पुलिस ने आखिरकार यूपी का रास्ता अपनाना। बात समझ में आई  कि अब योगी मॉडल के रास्ते पर चलकर ही अपराधियों पर नकेल कसा जा सकता है। अब कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
   फिर क्या हुआ पुलिस ने आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर से रांची लाने के दौरान पलामू में मुठभेड़ दिखाकर मार डाला। पुलिस ने बहादुरी दिखाई। पुलिस की तारीफ  करनी होगी।
अमन साहू के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिलते ही यूपी के गैंगस्टर विकास दुबे मुठभेड़ की याद आ गई। जिस स्टाइल में यूपी पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया था, उसी स्टाइल में अब झारखंड पुलिस ने अमन साहू को मार गिराया है। आखिरकार यूपी पुलिस के रास्ते पर चलने को झारखंड पुलिस मजबूर हुई है।
यदि यही रास्ता पहले अपनाया गया होता तो शायद अपराधी इतनी घटनाओं को अंजाम नहीं देते। कई निर्दोष लोगों की जान नहीं जाती। राज्य में आतंक का माहौल नहीं बनता। सरकार की छवि खराब नहीं होती। खैर यदि अभी भी झारखंड पुलिस सचेत हो जाए तो आने वाले दिनों में अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    पांडू जमीन विवाद मामले में दूसरे पक्ष की भी महिला गंभीर रूप से घायल हालत गंभीर

    कांडी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा नेता रामलला दुबे ने जताई चिंता, सड़क सुरक्षा जागरूकता की मांग

    कांडी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर भाजपा नेता रामलला दुबे ने जताई चिंता, सड़क सुरक्षा जागरूकता की मांग

    रोहनिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    रोहनिया मोड़ पर बाइक दुर्घटना, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

    पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    मोरबे गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    मोरबे गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक ने किया शिलान्यास

    ब्रेकिंग न्यूज़ :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    ब्रेकिंग न्यूज़ :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दवा के साथ दो गिरफ्तार, जेल भेजे गए
    error: Content is protected !!