Location: पलामू
मेदिनीनगर।रेहला थाना की पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद किया है.विश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि सबौना निवासी जसीम अंसारी की मोबाइल चोरी हुई थी.जसीम अंसारी ने रेहला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी.जिसके बाद रेहला थाना कांड संख्या 35/2025 धारा 331 (4) / 305 ए भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर अनुसंधान जारी किया गया.अनुसंधान के क्रम में चोरी की गई मोबाइल के साथ पुलिस ने रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी निवासी धीरज कुमार चंद्रवंशी व अरविंद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार दोनों युवकों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।











