Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के निवासी जुमन मियां के पुत्र जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि जाकिर हुसैन पर मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप था। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।











