Location: Manjhiaon
नगर पंचायत मझिआंव के मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मेला घाट छठ पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा पूर्ववत परंपरा के अनुसार मनाई जाएगी। बैठक में पूर्व वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
पुनर्गठित समिति में चंदन कमलापुरी को अध्यक्ष चुना गया। मनीष गुप्ता एवं रमेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर पवन जायसवाल, नितेश कमलापुरी, ओम जायसवाल और राजू साव को चुना गया। उज्जवल कुमार को कोषाध्यक्ष, टुकु कमलापुरी और वीरेंद्र प्रसाद को महासचिव, जबकि दीपक कलवार, विनय गुप्ता, अंशराज सोनी और दीपक माली को सचिव बनाया गया। सुमित कुमार को सह सचिव, पियूष जायसवाल और प्रिंस जायसवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
पप्पू जायसवाल और धनंजय सोनी महामंत्री पद पर जबकि मारुती नंदन सोनी, अशोक कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, विजय जायसवाल, संजय कमलापुरी, मनोज जायसवाल, अरुण गुप्ता, अमित जायसवाल, सत्यनारायण सोनी, भोला गुप्ता, सोनू जायसवाल और दिनेश सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
सदस्य के रूप में अंशु जायसवाल, ऋषु राज सोनी, सिद्धार्थ जयसवाल बंटी, मालाकार, आनंद गुप्ता और मुकेश सोनी को चयनित किया गया।











