Location: Meral
मेराल थाना क्षेत्र के लगमा स्थित हाइवे पर सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मेराल पुरबारा टोला निवासी विजय साव अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ गढ़वा जा रहे थे, वहीं लगमा निवासी अजीत भुंइयां अपने दोस्तों के साथ बाइक पर आ रहे थे।
टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर मेराल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों मोटरसाइकिल को थाने ले जाने की कार्रवाई की।











