Location: Meral
मेराल थाना क्षेत्र के एनएच 75 स्थित बस स्टैंड सब्जी मार्केट में मोबाइल चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं से मेराल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बीते एक माह में सब्जी बाजार से कई मोबाइल चोरी हो चुके हैं।
शनिवार को प्रखंड नाजिर सुनील कुमार के साथ मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय से ड्यूटी के बाद जब वह घर जाने के लिए निकले और सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे, तो उसी दौरान किसी ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया।
सुनील कुमार ने मेराल थाना में इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि सब्जी मार्केट में यह तीसरी बार उनके साथ मोबाइल चोरी की घटना हुई है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।











