मेराल में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

Location: Meral

मेराल। बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को सीओ जसवंत नायक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद थे।

सीओ जसवंत नायक ने उपस्थित लोगों से अपील की कि हर साल की तरह इस वर्ष भी बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल उन्हें या थाना प्रभारी को दें।

थाना प्रभारी विष्णु कांत ने जानकारी दी कि बकरीद के दिन ईदगाहों पर नमाज के दौरान पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यदि कोई शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कोई भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट न करें, पुलिस इस पर नजर बनाए हुए है।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, मुखिया संघ अध्यक्ष रामसागर महतो सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में हाल ही में वज्रपात की घटना में विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन के पुत्र तरुण कुमार देव के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर मुखिया मनदीप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, समाजसेवी जफिर अंसारी, खालिद अंसारी, उप मुखिया नजीब अंसारी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!