मेराल में अलविदा जुम्मे की नमाज अदा, इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रमजान पाक माह के आखिरी जुम्मे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिद के इमाम ने रोजेदारों द्वारा किए गए रोजा, जकात, फित्रा और सदका की बरकत से गुनाहों की माफी के लिए दुआ की। साथ ही, राज्य और देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं।

रमजान के इस पाक मौके पर मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो ने पंचायत सचिवालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की। वहीं, मेराल पश्चिमी पंचायत के समाजसेवी जफिर ने भी अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ अन्य धर्मों के लोग भी शामिल हुए। इस आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।

इफ्तार पार्टी में सीओ यशवंत नायक, झामुमो नेता अतहर अली अंसारी, शंभू प्रसाद, राजेश बैठा, कामेश्वर सिंह, सुनील सिंह, नुरुल अंसारी, सूर्य प्रकाश, डॉ. नईम, सदर सकलेन अंसारी, डॉ. हुसैन, फिरोज अंसारी, प्रमोद महाजन, हाजी गुलाम, मौलाना यासीन अंसारी, उप मुखिया अली शेर अंसारी, रियासत अंसारी, रहमुद्दीन अंसारी, राही अंसारी, मसूद अंसारी, आशिर मोहम्मद, आलम अंसारी, अशरफ अंसारी, गुलजार अहमद, नसरुद्दीन अंसारी, विनेश कुमार मेहता, देव कुमार, बाल गोविंद, भोला राम, सुरकेश बैठा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!