मेराल प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा सरस्वती पूजा महोत्सव

Location: Meral

मेराल। प्रखंड मुख्यालय सहित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों तथा विभिन्न पूजा पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती पूजा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पूजा पंडालों और विद्यालय परिसरों में मां शारदे की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
सरस्वती पूजा को लेकर स्कूलों के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई विद्यालयों में आकर्षक सजावट की गई है। वहीं गांव की गलियों और मोहल्लों में भी बच्चों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। कुछ स्थानों पर बच्चों ने स्वयं पंडाल सजा कर भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया है, जिससे क्षेत्र में रौनक बनी हुई है।
प्रखंड मुख्यालय के अलावा प्रखंड कॉलोनी, करकोमा, हासनदाग, देवगाना, गेरुआ, बाना, गोंदा, तेनार, ओखरगाड़ा, खोरीडीह, पेस्का, दुलदुलवा, तीसरटेटूका सहित अन्य गांवों में भी बच्चों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही कई निजी प्रतिष्ठानों में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है।
सरस्वती पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!