Location: Meral
गढ़वा। बाल विकास परियोजना मेराल अंतर्गत दो आंगनबाड़ी सेविका एवं तीन सहायिका का चयन आमसभा के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया 20 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी।
बाल विकास परियोजना के प्रधान सहायक मुरारी मिश्रा ने बताया कि विभागीय आदेश के तहत सेविका और सहायिका के चयन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—
- 20 अगस्त: खोलरा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का चयन
- 21 अगस्त: रामबांध आदिवासी टोला बाना में सहायिका का चयन
- 22 अगस्त: बसरिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन
- 23 अगस्त: बेलाझखड़ा मुस्लिम टोला (डंडई प्रखंड) आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का चयन
- 25 अगस्त: लोवादाग आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका का चयन
उन्होंने आमसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ग्राम सभा की सफलता लोगों की सक्रिय उपस्थिति पर निर्भर करती है।











