Location: Meral
मेराल प्रखंड मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित
मेराल: मेराल प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी तथा मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर सीआई संजीव पांडे, रोजगार सेवक अभिमन्यु तिवारी सहित अन्य लोगों ने होली गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्साह और आपसी सौहार्द का वातावरण रहा।
सीओ यशवंत नायक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली खुशियों का त्योहार है और इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से क्षेत्र में भाईचारा और आपसी सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
समारोह में प्रधान सहायक मुरारी मिश्र, रामनाथ भगत, सुनील कुमार, एमओ शशि कुमार कच्छप, एजीएम बसंत पांडे, कर्मचारी संजीव कुमार, मुकेश किस्कू, कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार, अखिलेश कुमार, अमन कुमार, वीरेंद्र राम, लक्ष्मण बैठा, सुरकेश बैठा, मुरली यादव, सगुनी यादव, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार, उदय कुमार सहित प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।











