Location: Meral
मेराल। प्रखंड के बाना गांव में रविवार को समाजसेवी जगन्नाथ सिंह द्वारा स्थापित राज आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी विष्णुकांत, पंचायत की मुखिया गौरी देवी, कंपनी के पदाधिकारी बादल कुमार तथा प्रोपराइटर जगन्नाथ सिंह सहित संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी विष्णुकांत ने कहा कि बाना जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवेयर वेलनेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे ग्रामीणों को आयुर्वेदिक दवाइयां व स्वास्थ्य परामर्श आसानी से उपलब्ध होंगे।”
रांची से आए कंपनी के पदाधिकारी बादल कुमार ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद अपनाए जिससे पैसा और सेहत दोनों बचेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक व सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रोपराइटर के परिजन प्रदीप सिंह, अखिलेश कुमार, विकास कुमार, जसोदा देवी सहित कई ग्रामीण लोग उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में आयुर्वेद को लेकर उत्साह देखा गया।











