
Location: Garhwa
गढ़वा। मेराल स्थित झारखंड राज्य खाद्य निगम (JSFC) के गोदाम से 2765 क्विंटल खाद्यान्न कम पाए जाने का मामला सामने आया है। अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल ने प्रारंभिक जांच में 2399 क्विंटल खाद्यान्न की कमी की सूचना उपायुक्त, गढ़वा को दी थी और प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
इस पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त शेखर जमुआर ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-जिला प्रबंधक, JSFC, गढ़वा को मामले की जांच का निर्देश दिया। जांच में मेराल गोदाम में 2765 क्विंटल खाद्यान्न की गड़बड़ी उजागर हुई। इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मेराल द्वारा मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।