Location: पलामू
मेदिनीनगर।रांची मोराबादी के ड्राइवर अब्दुल मनान उम्र 40 वर्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अब्दुल मनान अपने टैक्सी कार से रांची से बोकारो के पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संजय सुमन को लेकर मीटिंग के लिए मेदनीनगर पंजाब नेशनल बैंक आया हुआ था। मीटिंग के दौरान ड्राइवर अब्दुल मनान बैंक में ही बैठा हुआ था इसी बीच उसके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। इसके बाद बैंक के सभी स्टाफ दौड़कर ड्राइवर को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ड्राइवर अब्दुल मनान को मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद बैंक कर्मियों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।परिजन डालटनगंज पहुंचने वाले हैं।











