Location: पलामू
मरीज के पिता ने पलामू उपायुक्त से की शिकायत
मेदिनीनगर।पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार गांव निवासी सोमेश्वर बैठा अपने पुत्र अश्विनी कुमार का इलाज करवाने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में मौजूद किसी दलाल ने सोमेश्वर बैठा को बताया कि बाहर सिफा मेडिकल में दवा मिलेगा आप वहा चले जाइए।सोमेश्वर बैठा बाहर में शिफा मेडिकल में दवा लेने पहुंचे तो वहां पर बीना पुर्जा में लिखा हुआ दवा मेडिकल दुकान के द्वारा उन्हें दे दिया गया।जब उन्होंने मेडिकल दुकान से दवा का बिल मांगा तो बिल भी नहीं दिया गया। सोमेश्वर बैठा ने बताया कि पुर्जा में बीना लिखा हुआ दवा हमें दे दिया गया था।यदि हम अपने पुत्र को यह दवा खिलाते तो कोई अनहोनी घटना हो सकती थी।इसके बाद सोमेश्वर बैठा अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे पलामू उपायुक्त से इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर उपायुक्त ने सिफा मेडिकल के दुकानदार को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अगले बार से यदि इस तरह का शिकायत मिलता है तो मेडिकल दुकान को शील कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने सदर एसडीओ सुलोचना मीणा को निर्देश दिया और कहा कि शिफा मेडिकल का जांच कर इसकी रिपोर्ट हमे दे। इस संबंध में भुक्तभोगी सोमेश्वर बैठा ने अस्पताल पुलिस चौकी में भी आवेदन दिया है। इस तरह के आवेदन मिलने पर पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी भी इस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गए है।वही दवा दुकानदार के द्वारा मामले को रफा-दफा करने के लिए भुक्तभोगी सोमेश्वर बैठा को पैसा भी दिया जा रहा था।परंतु सोमेश्वर बैठा पैसा नहीं लिया सोमेश्वर बैठा ने कहा कि आज मेरे साथ हुआ है कल दूसरे के साथ भी होगा।उसने कहा की यदि इसी तरह का धंधा अस्पताल में चलता रहा तो गलत दवा के कारण किसी भी मरीज की जान जा सकती है। उसने पैसे लेने से साफ इनकार कर दिया उसने कहा कि हमें न्याय सिर्फ चाहिए।











