मून डिस्को बार हत्याकांड का खुलासा: सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, गढ़वा के रोशन गुप्ता ने की थी अंकित सिंह की हत्या


रांची/गढ़वा।
रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर युवक अंकित कुमार सिंह की कार से कुचलकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। गढ़वा पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान की कार्रवाई तेज करते हुए रांची के लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें स्पष्ट हुआ कि अंकित सिंह को कुचलकर हत्या करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि कार चालक रोशन गुप्ता है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रोशन गुप्ता गढ़वा जिले का ही रहने वाला है। उसने अपनी कार संख्या JH 01 GD 2216 से अंकित कुमार सिंह को कुचलकर मौत के घाट उतारा। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद होने के बाद आरोपी की पहचान पुख्ता हो गई है।
गौरतलब है कि रविवार रात रांची के लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर यह सनसनीखेज घटना हुई थी। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के हरिगांवा गांव निवासी अरुण सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई थी। सोमवार को मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह ने गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गढ़वा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले से संबंधित दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए लालपुर थाना, रांची भेज दिए थे।
प्राथमिकी के अनुसार रविवार रात करीब 9 बजे सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार गए थे। रात करीब 12 बजे बाहर निकलने पर दूसरे समूह के लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। इसी दौरान सड़क पर खड़ी सफेद रंग की कार से अंकित और उसके दोस्तों को धक्का मारा गया। अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी आकाश कुमार भी जख्मी हुआ। आरोप है कि इसके बाद दोबारा कार से अंकित को कुचल दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल अंकित को सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां से उसे रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दोस्तों अर्णव और सेजल ने पहले ही रमनदीप सिंह, रोशन गुप्ता, अंशुल, विक्की खान और चार–पांच अन्य लोगों की संलिप्तता का दावा किया था। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक रोशन गुप्ता की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है।
फिलहाल गढ़वा और रांची पुलिस संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!