मुझे मौका मिला तो मैं युवाओं व महिलाओं को बनउंगी आत्मनिर्भर: सत्या दुबे

मझिआंव। नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सत्येश्वरी दुबे उर्फ सत्या दुबे चर्चा का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण युवाओं को रोजगार तथा भ्रष्टाचार जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

विकास को बताया पहली प्राथमिकता।

सत्या दुबे ने कहा कि नगर पंचायत मझिआंव क्षेत्र में सड़क, नाली, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी पूरी तरह हल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने वादा किया कि चुने जाने के बाद विकास कार्यों में पारदर्शिता लाई जाएगी और हर वार्ड में समान रूप से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा

उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी तंत्र बनाया जाएगा।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

सत्या दुबे ने अपने चुनावी एजेंडे में महिला सशक्तिकरण को अहम स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा और महिलाओं की भागीदारी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “जब तक महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं होंगी, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है।”

युवाओं को रोजगार दिलाने की प्रतिबद्धता

युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी को गंभीर मुद्दा बताते हुए सत्या दुबे ने कहा कि नगर क्षेत्र में छोटे उद्योग, कौशल विकास केंद्र और स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्टार्टअप मार्गदर्शन की व्यवस्था कराने की बात कही।

उनका कहना है कि यदि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तो युवाओं का पलायन भी रुकेगा।

जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन

चुनावी प्रचार के दौरान सत्या दुबे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि साफ छवि और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने से उन्हें जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

नगर पंचायत चुनाव में इस बार विकास और सामाजिक मुद्दों पर जोर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सत्या दुबे का यह चुनावी एजेंडा मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है, यह आने वाला समय ही बताएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!