Location: कांडी
कांडी
कांडी प्रखंड के पतीला पंचायत अंतर्गत मझिगांवा गांव में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे की पहल से 25 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विदित हो कि मझिगांवा गांव में पूर्व से लगे ट्रांसफार्मर पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण उसकी क्षमता से अधिक लोड पड़ रहा था। इसके चलते ट्रांसफार्मर खराब हो गया था और गांव के लगभग 40 घरों को अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा था।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद विभाग द्वारा गांव के लिए 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे बिजली व्यवस्था पुनः सुचारु हो सकी।
इस अवसर पर मुखिया अमित कुमार दुबे ने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी परिस्थिति में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवास, पेंशन, राशन या बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोई भी ग्रामीण वंचित न रहे, इसके लिए पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किया जाएगा।











