Location: Garhwa
चिनिया रोड स्थित मिलाप हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. असजद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि घटना के समय वे अस्पताल में मौजूद थे और इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया कि महिला का प्रसव घर पर पहले ही असुरक्षित तरीके से करा दिया गया था। बावजूद परिजनों ने गलत जानकारी दी थी कि प्रसव नगर ऊंटरी स्थित सरकारी अस्पताल में हुआ है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत थी।
डॉ. असजद के अनुसार, घर पर हुए प्रसव के कारण महिला को गंभीर रक्तस्राव हो रहा था, जिसे किसी भी परिस्थिति में रोकना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जान बचाना बेहद कठिन था, फिर भी उन्होंने और उनकी टीम ने हर संभव प्रयास किया।











