Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रतिनिधि : प्रतिद्वंदी मारुति ने किया प्रेस वार्ता :नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मारुति नंदन सोनी ने नगर निकाय चुनाव में विपरीत परिणाम के बावजूद भी जनादेश को स्वीकार करते हुए तमाम नगर पंचायत वासियों का आभार व्यक्त किया है। इधर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि नगर पंचायत मझिआंव की सम्मानित जनता के जनादेश को मैं पूर्ण सम्मान और सहृदयता के साथ स्वीकार करता हूँ।साथ ही अपने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कहा कि आपने जिस निष्ठा, परिश्रम,विश्वास और त्याग के साथ इस चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया वह मेरे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। यह परिणाम हमारे प्रयासों का अंतिम अध्याय नहीं है, बल्कि आत्ममंथन और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सबों ने मुझे प्रबल विपक्ष के दावेदारी का हक दिया है। आप सभी का सहयोग रहा तो मैं नगर पंचायत से समूल रूप से भ्रष्टाचार और लूट खसोट मिटाने का प्रयास करूंगा। कहा कि विपरीत परिणाम के बावजूद,आपका बेटा मारुति नंदन सोनी मझिआंव की जनता के विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। मेरा समर्पण और प्रतिबद्धता पहले की तरह अटूट है।मैं और मेरी टीम आपके सुख-दुख में सदैव आपके साथ रहेंगे। साथ ही उन्होंने तमाम नगर पंचायत वासियों से लोकतंत्र की महा पर्व के परिणाम को स्वीकार करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील की है।
प्रेस वार्ता में मनोज कुमार पांडे, नीरज कमलापुरी, सूचित कमलापुरी बाबूलाल तिवारी, वीर वीरेंद्र,प्रदुमन कुमार,पिंकू सोनी अमरनाथ सोनी, गणेश प्रसाद,टूकू कमलापुरी,धर्मेंद्र कुमार पांडे,पंकज कुमार सिंह, धनंजय सोनी एवं शिवनारायण कमलापुरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।











