Location: कांडी
कांडी। थाना पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी विद्यासागर प्रसाद ने बताया कि वादी वीरेंद्र कुमार रवि, ग्राम खुटहेरिया निवासी, ने लिखित आवेदन में आरोप लगाया है कि 11 अगस्त की रात लगभग 8 बजे अभिमन्यु कुमार सिंह (पिता गोपाल सिंह, ग्राम खुटहेरिया, थाना कांडी) और प्रिंस कुमार सिंह (पिता दशरथ सिंह, ग्राम पचपोखरी, थाना हैदरनगर, जिला पलामू) दारू के नशे में उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि दोनों ने जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे और हाथ में पहने कड़े से सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके अलावा घर की महिलाओं से छेड़छाड़ की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की।
थाना कांड संख्या 85/25 के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर प्रारंभिक जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया











