मारपीट में महिला सहित चार व्यक्ति घायल,एक की स्थिति गंभीर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोरे बलहिया गांव में बीती रात हुवे मारपीट में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में जयकुमार सिंह उम्र 45 वर्ष, मीना देवी 35 वर्ष,बबलू कुमार उम्र 20 वर्ष और एक बच्ची आरती कुमारी उम्र 13 वर्ष का नाम शामिल है।इस घटना के बारे में घायल महिला मीना देवी ने बताया की बुधवार की रात मेरे पति जयकुमार सिंह को अपने रिश्तेदार लालमन सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।इसी बीच लालमन सिंह और उसके परिवार के लोग लाठी डंडा और टांगी से हम सभी परिवार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी बबलू कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    गंगा दशहरा पर मझिआंव में कोयल नदी टंकी घाट पर गूंजे भजन, गंगा आरती का हुआ आयोजन

    गंगा दशहरा पर मझिआंव में कोयल नदी टंकी घाट पर गूंजे भजन, गंगा आरती का हुआ आयोजन

    साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने फिर बढ़ाया गढ़वा और झारखंड का मान

    साइक्लिंग खिलाड़ी आमिर रियाज ने फिर बढ़ाया गढ़वा और झारखंड का मान

    हुसैनाबाद में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

    हुसैनाबाद में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

    परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

    परित्यक्त महिला को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया, मुखिया ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

    पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

    पैसों को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या

    मकान निर्माण के दौरान 11 केवीए करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत

    मकान निर्माण के दौरान 11 केवीए करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत
    error: Content is protected !!