Location: पलामू
मेदिनीनगर।मामूली विवाद में हुई मारपीट में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक व्यक्ति की पहचान लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी स्वर्गीय सरजू भुइयां के पुत्र लाला भुइयां उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम लाला भुइयां का किसी बात को लेकर गांव के ही अर्जुन भुइयां से झगड़ा हो गया। इसी बीच अर्जुन भुइयां धारदार टांगी से लाला भुइयां के सिर पर हमला कर दिया।जिसके कारण लाला भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में लाला भुइयां की मौत हो गई।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू पुलिस जवान विकास कुमार, महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











