Location: पलामू
मेदिनीनगर।गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी कमाल अंसारी की पत्नी अफसाना खातून को पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मोहल्ला निवासी आशिक अंसारी की पत्नी सायरा बेबी ने लोहे के छड़ से सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले अफसाना खातून अपने मायके विश्रामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव आई थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर अफसाना खातून का इस्लामपुर मोहल्ला निवासी आशिक अंसारी की पत्नी सायरा बीबी से बहस हो गई।इसी बीच सायरा बीवी ने अफसाना खातून को लोहे के छड़ से सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल अफसाना खातून को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।











