महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या

Location: पलामू

मेदिनीनगर। गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के लंगडी बिका गांव निवासी नंदकिशोर यादव की पत्नी किरण देवी उम्र 25 वर्ष रविवार की दोपहर मासिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नंदकिशोर यादव की पत्नी किरण देवी रविवार को अपने पति से फोन पर बात कर रही थी।इसी बीच उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद होने के बाद महिला किरण देवी मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मेराल में अकीदत और अमन के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, वतन की सलामती की मांगी गई दुआ

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने की आत्महत्या, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    बकरीद की दिल से मुबारकबाद, इंसानियत और भाईचारे का बना रहे एहसास-मिथिलेश ठाकर

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान

    शुद्ध पर्यावरण के लिए एकल विद्यालयों में चला व्यापक पौधारोपण अभियान
    error: Content is protected !!