Location: पलामू
मेदिनीनगर।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महाराष्ट्र का एक युवक इलाज कराने आया था।इलाज करवाने के बीच युवक अस्पताल के एक स्टाफ से बहस करने लगा और स्टाफ को गाली गलौज करने लगा। इसी बीच स्टाफ के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और होमगार्ड के जवान रंभा कुमारी अस्पताल पहुंचे और व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए। इसके बाद मौका का फायदा उठाते हुए युवक पुलिस चौकी के छत से नीचे कूद गया और भागने का प्रयास करने लगा।इसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने युवक को पड़कर दोबारा थाना ले गए और उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं।











