Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को मझिआंव प्रखंड क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। चंद्री स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई यह यात्रा नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष पवन कुमार और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान के संयुक्त नेतृत्व में निकली।
यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा झंडा, बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुए। प्राचीन शिव मंदिर से आरंभ होकर तिरंगा यात्रा ब्लॉक रोड, बकरी बाजार, मेन बाजार, बस स्टैंड होते हुए पुरानी अस्पताल तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष लगाए।
कार्यक्रम में वीरेंद्र नाथ दुबे, अर्जुन दास, संयम सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र पाठक, अशोक ठाकुर, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, सुनील चौहान, जगदीश पासवान, दिलीप सिंह, बलराज मेहता, धनंजय सिंह, अरविंद चौधरी, सनी चंद्रवंशी, राकेश चंद्रवंशी, श्रीनाथ चंद्रवंशी, गणेश राम, नंदा विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।











