Location: Manjhiaon
मझिआंव: प्रखंड के विद्युत विभाग के सब स्टेशन परिसर में शनिवार को शिविर आयोजित किया गया। कनीय अभियंता कमल कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को डिजिटल बिजली बिल के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने बताया कि मोबाइल से बिजली बिल को सक्रिय करने के लिए 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए कोई आवेदन नहीं मिला। डिजिटल बिल व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अब लाइन में लगने या गढ़वा जाने की जरूरत नहीं होगी, वे घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।
शिविर में उपस्थित शिक्षकों में शिव कुमार पांडेय और रामप्रवेश तिवारी ने भी डिजिटल बिल व्यवस्था को उपयोगी बताते हुए उपभोक्ताओं से इसका लाभ लेने की अपील की।
मौके पर हेड मिस्त्री जितेन्द्र कुमार पासवान, पवन श्रीवास्तव, संजीव कुमार, राम अवतार चौधरी, रंजीत कुमार, ऊर्जा मित्र इमरान खान, रितेश पाल समेत विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।











