मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

Location: Manjhiaon

मझिआंव। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मझिआंव प्रखंड के पंचायत भवन पुरहे तथा बरडीहा प्रखंड के खरसोता पंचायत और बरडीहा में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं के लिए विशेष सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने आवश्यक दस्तावेज जमा कराए।
इस संबंध में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कनक एवं प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार सुनवाई शिविर लगाए जा रहे हैं। नो-मैपिंग की सूची में शामिल मतदाताओं से अपील की गई है कि वे आगामी शिविरों में अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से आधार, आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना सत्यापन कराएं।
उन्होंने बताया कि सुनवाई प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी पात्र लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिले।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    परती पंचायत में बेकाबू सांड का आतंक, कार क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    हड़ही पहाड़ पर श्रावणी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    पंखे का प्लग निकालने के दौरान बच्ची को लगा करंट, अस्पताल में भर्ती

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    मझिआंव व बरडीहा में नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शिविर आयोजित

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    झामुमो नेता अतहर अली के पिता खलील अंसारी का निधन

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच

    मेराल में एसआईआर को लेकर जनसुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों की हुई जांच
    error: Content is protected !!