मझिआंव: मोरबे में ज्योति कलश का भव्य स्वागत, दीप यज्ञ का आयोजन

Location: Manjhiaon

विश्व अखिल गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से निकली पवित्र ज्योति कलश रथ यात्रा गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करते हुए मंगलवार को मझिआंव होते हुए मोरबे पंचायत मुख्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ गायत्री परिजन सुदेश सिंह, सुरेश साव, शैलेन्द्र प्रसाद, अनिल प्रसाद, ललन साव सहित कई अन्य श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।

इसके पूर्व बुढ़ी खाड़ बजरंगबली मंदिर में भी पूजा-अर्चना संपन्न हुई। शाम को मोरबे बाजार स्थित शिव स्थान पर विराट दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका कर्मकांड अशोक विश्वकर्मा ने संपन्न कराया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आए राजकुमार और गायत्री परिवार युवा मंडल के जिला संयोजक वीरेंद्र सोनी ने भजन प्रस्तुत किए।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा एक वैश्विक अभियान के तहत लोगों को गायत्री महामंत्र की महिमा से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थापक गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संदेश— “मनुष्य में देवत्व का उदय कर युग परिवर्तन” को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि इस धरती को स्वर्ग जैसा बनाया जा सके।

गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को ज्योति कलश का रपुरा गांव के शिव मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ज्योति कलश बरडीहा प्रखंड के लिए प्रस्थान कर गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!