मझिआंव में महिला का एटीएम बदलकर जालसाज ने उड़ाए 40 हजार रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Location: Manjhiaon

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पीड़िता ने थाना में दिया आवेदन

मझिआंव (प्रतिनिधि)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम से एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने ₹40 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने मझिआंव थाना में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के भाई बिगहा निवासी मोहम्मद अरशद खान की पत्नी सोनी खातून सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे सेंट्रल बैंक चंद्री शाखा के एटीएम से रुपये निकाल रही थीं। इस दौरान एक अज्ञात युवक उनके पास खड़ा होकर बातचीत में उलझाने लगा और चालाकी से उनका एटीएम बदल दिया

इसके बाद जालसाज ने एसबीआई बर्दिया शाखा स्थित बस स्टैंड एटीएम से चार बार में 10-10 हजार कर कुल ₹40,000 की निकासी कर ली।

महिला को इस ठगी की जानकारी तब हुई जब उसके पति के मोबाइल पर निकासी का मैसेज आया। जबकि खुद के पास मौजूद बदले हुए एटीएम को जब इस्तेमाल किया गया तो वह अमान्य (invalid) बताने लगा।

इस संबंध में पुलिस दोनों बैंकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी।
इधर घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!