मझिआंव में प्रखंड स्तरीय शिक्षा कार्यशाला आयोजित, नामांकन बढ़ाने पर जोर

Location: Manjhiaon


मझिआंव प्रखंड सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बीडीओ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने “दुआर 2026” कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिया गया कि आंगनवाड़ी केंद्रों से बच्चों का प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कक्षा 5 पास छात्रों का कक्षा 6 में, कक्षा 8 पास छात्रों का कक्षा 9 में तथा कक्षा 10 पास विद्यार्थियों का 10+2 (कक्षा 11) में नामांकन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
इसके अलावा सभी नामांकित बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में तिथि अनुसार एसएमसी, बाल संसद, एक्यू क्लब एवं हाउस की बैठक आयोजित करने तथा प्रभात फेरी निकालकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा गया।
सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट बीआरसी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि कार्यक्रम की सतत निगरानी की जा सके।
इस कार्यशाला में बीआरपी प्रतिभा कुमारी, शंकर कुमार सिंह, सीआरपी वीरेंद्र प्रसाद, रामगोपाल पांडेय, मुदस्सर नजर, एमआईएस अनुज कुमार, लेखपाल राकेश तिवारी, राजेंद्र कुमार सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!