Location: Manjhiaon
मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के खरसोता स्थित शिव महिमा केयर अस्पताल की ओर से रविवार को नि:शुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. दशरथ प्रसाद एवं डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने लोगों के बीच फलदार और बहुमूल्य वृक्षों का पौधा वितरित किया।
डॉ. दशरथ प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि वे हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए लोगों के बीच पौधों का नि:शुल्क वितरण करते हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि पर्यावरण शुद्ध बना रहे और लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके।
वहीं, डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर पिछले कई वर्षों से पौधा वितरण करते आ रहे हैं। इस पहल के माध्यम से वे समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने का कार्य कर रहे हैं।











