Location: Manjhiaon
मझिआंव, प्रतिनिधि — नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 10, उर्दू पीएम श्री मध्य विद्यालय भुसुआ, जिसे अति संवेदनशील बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है, का विशेष रूप से जायजा लिया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 4/1 एवं 4/2 (सामान्य बूथ) तथा नगर पंचायत कार्यालय स्थित बूथ संख्या 6/1 एवं 6/2 (सामान्य बूथ) का भी निरीक्षण किया गया।
वहीं एसडीएम संजय कुमार द्वारा बूथ संख्या 1/1, उत्क्रमित उच्च विद्यालय अखौरी तहले का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं चुनावी तैयारियों को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बीडीओ सह सीओ श्रीमती कनक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।











