मझिआंव में दिव्यांग महिला के होटल में लगी आग, 30 हजार का सामान जलकर राख मुआवजे की मांग को लेकर पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से लगाई गुहार

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड मुख्यालय के एफसीआई गोदाम के समीप स्थित एक दिव्यांग महिला के होटल में शनिवार की शाम आग लग गई, जिससे लगभग 30 हजार रुपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।

होटल लोहारपुरवा गांव निवासी दिव्यांग महिला सोनी देवी द्वारा लगभग दो माह पूर्व अपने परिवार की आजीविका चलाने के उद्देश्य से खोला गया था। होटल में रखे बिस्कुट, कुरकुरे, मिक्सचर सहित अन्य खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

स्थानीय लोगों ने जब आग की लपटें देखीं तो दौड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गुमटी और झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि होटल के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटना हुई हो सकती है। कुछ लोग इसे किसी शरारती तत्व की करतूत भी मान रहे हैं।

पीड़िता सोनी देवी ने इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।


Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    कॉफी विद एसडीएम” में गूंजेगा दानरो संरक्षण का संकल्प

    कॉफी विद एसडीएम” में गूंजेगा दानरो संरक्षण का संकल्प

    सैलून दुकान में सेंधमारी, बैटरी, थियेटर व नकद सहित कई सामान चोरी

    सैलून दुकान में सेंधमारी, बैटरी, थियेटर व नकद सहित कई सामान चोरी

    कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    नामधारी महाविद्यालय ने मनाया 52वां स्थापना दिवस, गौरवशाली यात्रा को किया याद

    नामधारी महाविद्यालय ने मनाया 52वां स्थापना दिवस, गौरवशाली यात्रा को किया याद

    नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों की जांच                                                                                         

    नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराई हड्डियों की जांच                                                                                         

    नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

    नाबालिक युवती के साथ यौन शौषण करने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
    error: Content is protected !!