Location: Manjhiaon
मझिआंव – शहर के मेन बाजार स्थित यंग स्टार क्लब द्वारा दशहरा की रात पूजा पंडाल परिसर में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ प्रमोद कुमार, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सांसद प्रतिनिधि शोमा जायसवाल एवं सेवा निवृत्त हेडमास्टर सत्येंश्वरी दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
रात्रि 9 बजे से 11:30 बजे तक चले इस आयोजन में भारी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। भीड़ इतनी अधिक थी कि आस-पास के घरों की छतों पर चढ़कर लोगों को कार्यक्रम देखना पड़ा। डांडिया तीन टर्म में खेला गया, जिसमें “राधा तेरी चुनरी”, “मैं तो भूल गई बाबुल का देश” जैसे भक्ति गीतों पर नृत्य हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कुछ समय के लिए पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रण में दिक्कतें आईं, लेकिन आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। यंग स्टार क्लब के अध्यक्ष नीरज कमलापुरी एवं संरक्षक अशोक कमलापुरी ने संचालन किया। क्लब पदाधिकारियों की सक्रियता से कार्यक्रम सफल रहा।
पूजा समिति अध्यक्ष नीरज कमलापुरी ने बताया कि अगले वर्ष डांडिया कार्यक्रम को और भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।











