मझिआंव में चैती नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

Location: Manjhiaon

मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में चैती नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। विभिन्न मंदिरों और देवालयों में पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो चुके हैं। राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रामायण पाठ तथा बाजार स्थित राम-जानकी अखाड़ा के समीप सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है।

चैती नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवी धाम मंदिर से 251 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूरे गाजे-बाजे और महावीरी झंडा के साथ मंदिर परिसर से मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा मझिआंव खुर्द, गहीड़ी मोड़, चंद्रवंशी पेट्रोल पंप होते हुए बैलगाड़ी घाट स्थित कोयल नदी तक पहुंची। यहां मंदिर के पुजारी नीतु पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं को कलश में जल भरवाया गया, जिसके बाद पुनः देवी धाम मंदिर परिसर में कलश स्थापित किया गया।

पूरे मार्ग में “देवी मां की जय”, “बजरंगबली की जय” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य जजमान जितेंद्र सिंह सपत्नीक, मंदिर पुजारी नीतु पाठक, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, संरक्षक कृष्णा सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अगस्त तिवारी, उमेश यादव, वीपेश कुमार, सीटू कुमार, प्रकाश ठाकुर, उपेंद्र सिंह, मुनि यादव, मुकेश कुमार, सत्यदेव तिवारी, जितेंद्र पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!